LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

राजवल्लभ यादव के आवास पहुंचे अनंत सिंह और मंत्री रामकृपाल यादव, पुत्र के निधन पर जताई गहरी संवेदना

पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव के पुत्र के निधन पर संवेदना जताने नवादा पहुंचे अनंत सिंह और मंत्री रामकृपाल यादव। 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे अनंत सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया।

राजवल्लभ यादव के आवास पहुंचे अनंत सिंह और मंत्री रामकृपाल या

Nawada - नवादा जिले के पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के आवास पर आज राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजवल्लभ यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात राजवल्लभ यादव के पुत्र की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए हुई थी।

जेल से रिहा होने के बाद नवादा पहुंचे अनंत सिंह

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने पैतृक गांव गए थे, जिसके तुरंत बाद वे सीधे नवादा पहुंचे। अनंत सिंह का आगमन किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था; वे लगभग 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ राजवल्लभ यादव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ करीब आधा घंटा बिताया और ढांढस बंधाया।

19 मार्च को हुई थी दुखद घटना

गौरतलब है कि 19 मार्च को पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव के पुत्र की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही नवादा में उनके समर्थकों और परिवार में मातम पसरा है। राजवल्लभ यादव की पत्नी और नवादा की जदयू विधायक विभा देवी भी लगातार आने वाले शुभचिंतकों से मिल रही हैं।

मंत्री रामकृपाल यादव ने भी साझा किया दुख

अनंत सिंह के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार से काफी देर तक बातचीत की और इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। नेताओं के इस दौरे ने यह संदेश दिया है कि व्यक्तिगत दुख की घड़ी में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी एक-दूसरे के साथ हैं।

NSIT
Nsmch

परिजनों को बंधाया ढांढस

राजवल्लभ यादव के आवास पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखे गए। अनंत सिंह ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और वे पूरी तरह से राजवल्लभ यादव के साथ खड़े हैं।

Report - aman sinha