LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

नवादा में दहेज दानवों का तांडव: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता को पिलाया जहर! मौत के बाद मंडप से अस्पताल तक मचा कोहराम

नवादा के बकसंडा में 29 वर्षीय पुष्पा की संदिग्ध मौत। मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा माँ का साया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए हत्या या आत्महत्या की इस उलझी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

नवादा में दहेज दानवों का तांडव: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता क

Nawada - नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दहेज की वेदी पर एक और विवाहिता की बलि चढ़ा दी गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव में 29 वर्षीय पुष्पा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

शादी के 11 साल बाद खूनी अंत

कौवाकोल की रहने वाली पुष्पा देवी की शादी वर्ष 2015 में बकसंडा निवासी गोपाल सिंह के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पुष्पा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। शुक्रवार की रात यह प्रताड़ना मौत के खूनी खेल में बदल गई।

मौत का सस्पेंस: जहर या हत्या?

मृतका की माँ आशा देवी ने बताया कि दामाद ने फोन पर बेटी द्वारा जहर खाने की सूचना दी थी। गंभीर हालत में उसे बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके वालों का सीधा आरोप है कि पुष्पा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि दहेज के लोभियों ने उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा है।

अस्पताल से फरार हुआ ससुराल पक्ष

जैसे ही पुष्पा ने दम तोड़ा, अस्पताल में मौजूद पति और ससुराल के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। परिजनों का यह पलायन हत्या के शक को और गहरा कर रहा है। घटना के बाद बदहवास मायके वालों ने शव को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इस संदिग्ध मौत की जानकारी दी।

NSIT
Nsmch

मासूमों के सिर से उठा माँ का साया

पुष्पा की मौत ने तीन मासूम बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। वह अपने पीछे 10 साल का बेटा सत्यम, 6 साल की बेटी आराध्या और महज 4 साल की छोटी परिधि को छोड़ गई है। माँ को खो देने का गम इन बच्चों के चेहरों पर साफ देखा जा सकता है, जिससे पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

पुलिस की कार्रवाई और तफ्तीश

अकबरपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस फरार ससुराल वालों की तलाश और मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Report - aman sinha