LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

तिलक-दहेज के विवाद के बाद प्रेमी ने बीच सड़क भरी प्रेमिका की मांग, शादी का वीडियो हुआ वायरल

तिलक-दहेज के विवाद के बाद प्रेमी ने बीच सड़क भरी प्रेमिका की
प्रेमी ने बीच सड़क भरी प्रेमिका की मांग- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बीघा और गोनपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बड़ी बीघा गांव की युवती और गोनपुर निवासी मुन्ना चौधरी के पुत्र विनीत कुमार के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था। शादी की बात आगे बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच तिलक-दहेज की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद प्रेमिका इंसाफ मांगने प्रेमी के घर पहुंच गई।


प्रेमी ने घर में घुसने से रोका तो प्रेमिका ने पकड़ी शादी की जिद

सोमवार को प्रेमिका जब प्रेमी के घर पहुंची, तो उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पर युवती वहीं शादी करने की जिद पर अड़ गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम के वापस लौटते ही गांव में माहौल एक बार फिर गरमा गया और ग्रामीणों का मजमा लग गया।


Diarch GO

सड़क पर दो कुर्सियां लगाकर कराया गया विवाह

ग्रामीणों के हस्तक्षेप और दबाव के बीच सड़क पर ही दो कुर्सियां बिछाई गईं। दोनों को कुर्सियों पर आमने-सामने बैठाया गया, जिसके बाद प्रेमी विनीत कुमार ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दहेज प्रथा पर उठे सवाल

बीच सड़क पर हुई इस अजीबोगरीब शादी का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तिलक-दहेज की कुप्रथा को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch


अमन सिन्हा की रिपोर्ट