LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Road Accident In Bihar: नवादा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा में भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

दर्दनाक हादसा
युवक की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar:  बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है। जहां सीतामढ़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत लखौरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल उराव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुमला (झारखंड) के निवासी थे।

इंजन स्टार्ट करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अनिल ट्रैक्टर में चाबी लगाकर इंजन स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इंजन चालू हो गया और ट्रैक्टर का बड़ा चक्का अनियंत्रित होकर तेजी से घूमने लगा। इससे अनिल संतुलन खो बैठे और ट्रैक्टर के नीचे आ गए, जहां वे बुरी तरह कुचल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडब्रेक सही तरीके से नहीं लगा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम 

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल अनिल को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई कुलदीप प्रसाद ने बताया कि पूरा परिवार गहरे सदमे में है और अनिल ही घर का मुख्य सहारा थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के निर्देशन में एसआई सानू कुमार ने मामले की कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग इस दुखद घटना से बेहद आहत हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट