LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की मौत, 5 बच्चों के सर से उठ गया मां का साया

तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की मौत, 5 बच्चों के सर से उठ गया
सड़क हादसा मे मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada: जिले के केंदुआ गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। केंदुआ गांव निवासी नंदकिशोर सिंह की पत्नी अंजू देवी की धर्मशिला देवी मोड़ के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे को छोड़कर चली गईं। परिवार की हालत बेहद दयनीय है। बेटियां मां की याद में रो-रोकर बुरा हाल कर रही हैं। अंजू देवी को तीन बेटियों की शादी की चिंता में रहती थीं, लेकिन मौत ने सब सपने चकनाचूर कर दिए।


स्थानीय लोगों में भारी आक्रोशओवर ब्रिज की मांग जोरों पर

Diarch GO

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा फैल गया है। लोगों का कहना है कि धर्मशिला देवी मोड़ पर ओवर ब्रिज न होने के कारण बार-बार ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस व्यस्त मोड़ पर पैदल यात्री और वाहन चालकों को रोजाना जान का खतरा उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि NH-20 पर स्थित इस मोड़ पर फुट ओवरब्रिज तुरंत बनाया जाए ताकि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके।


प्रशासन से अपीलपरिवार को मिले मुआवजा


स्थानीय लोग लंबे समय से फुट ओवर ब्रिज की मांग कर रहे हैं। कुछ समय पहले अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था, लेकिन काम में तेजी नहीं आई। अब इस दुर्घटना के बाद जनता की मांग और तेज हो गई है। पुलिस को अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही है। परिवार की ओर से मुआवजा, सरकारी सहायता और बच्चों की शिक्षा-शादी के लिए मदद की अपील की गई है।

NSIT
Nsmch


नवादा से अमन सिन्हा