LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद ग़ुस्साई भीड़ ने ट्रक जलाया

Bihar News: एक खौफनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आ रही बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि लोहे का ढांचा चकनाचूर हो गया...

Bihar News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत के बाद ग

Nawada जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र में बेलवान मोड़ के पास एक खौफनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आ रही बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि लोहे का ढांचा चकनाचूर हो गया और 24 वर्षीय धीरज कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें रूह कंपा देने वाली थीं—सड़क पर बिखरा सामान, चीखते लोग और अफरा-तफरी का मंजर।

मृतक धीरज कुमार भैरव बीघा गांव, जिला नालंदा के निवासी थे और अपनी नानी के घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार बेकाबू थी जैसे सड़क को अपनी जागीर समझ बैठा हो।

हादसे के बाद ग़म और ग़ुस्से का गुबार फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को घेर लिया और देखते ही देखते आग के हवाले कर दिया। लपटें आसमान छूने लगीं, धुआं पूरे इलाके में फैल गया। पुलिस ने समझाने-बुझाने की कोशिश की, मगर भीड़ का सब्र टूट चुका था। हालात ऐसे बने कि कानून-व्यवस्था को संभालना चुनौती बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की मशक्कत जारी रही, ताकि आसपास के इलाकों में कोई और नुकसान न हो। फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है, मगर इलाके में तनाव का माहौल कायम है।

NSIT
Nsmch

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा की खामियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। कब तक बेगुनाह लोग रफ्तार के कहर का शिकार होते रहेंगे? बेलवान मोड़ की यह त्रासदी प्रशासन के लिए चेतावनी है वरना सड़कें यूं ही मातमगाह बनती रहेंगी।

रिपोर्ट- अमन कुमार