LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

2 बल्ब और 1 पंखा चलाने वाले गरीब परिवार को मिला 27 लाख का बिजली बिल, राशि देख उपभोक्ता के उड़े होश

नवादा जिले से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां महज दो बल्ब और 1 पंखा चलाने वाले कुंदन कुमार नामक व्यक्ति के घर ऑनलाइन 27 लाख 2 हजार 898 रुपये का भारी-भरकम बिजली बिल भेजा गया है......

2 बल्ब और 1 पंखा चलाने वाले गरीब परिवार को मिला 27 लाख का बि
बिजली विभाग का कारनामा- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित तकिया मोहल्ला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के निवासी कुंदन कुमार के घर ऑनलाइन 27 लाख 2 हजार 898 रुपये का भारी-भरकम बिजली बिल भेजा गया है। पीड़ित कुंदन का कहना है कि उनके दो कमरों के मकान में केवल दो बल्ब और एक स्टैंड फैन ही चलता है, जिसके बावजूद इतनी बड़ी राशि का बिल थमा दिया गया।


पुराने बिल में भी गड़बड़ी, अचानक लाखों में पहुंची राशि

पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उन्हें 753 रुपये का गलत बिल मिला था, जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग से की थी। लेकिन सुधार होने के बजाय अचानक 27 लाख से अधिक का बिल आ गया, जिसे देखकर परिवार स्तब्ध है। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इस बिल को भरने में पूरी तरह असमर्थ हैं और सरकार की मुफ्त बिजली योजना के बाद भी इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी से परेशानी बढ़ गई है।


Diarch GO

कनीय अभियंता ने दिया जांच और सुधार का आश्वासन

मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने लिखित आवेदन मिलने पर जांच कराने और बिल में आवश्यक सुधार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, विभाग के अन्य आला अधिकारी इस बड़ी लापरवाही और तकनीकी खामी पर खुलकर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए।


स्थानीय निवासियों ने बिलिंग प्रणाली और मीटर रीडिंग पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सीमित उपकरणों वाले साधारण घरों में लाखों रुपये का बिल आने लगेगा, तो मीटर रीडिंग और बिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। फिलहाल पीड़ित परिवार को विभाग द्वारा जांच पूरी कर संशोधित बिल जारी किए जाने का इंतजार है।

NSIT
Nsmch


अमन सिन्हा की रिपोर्ट