LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नाबालिग पर छाया प्रेम का खुमार, युवक के साथ भागकर रचाई शादी, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

Bihar News: बिहार के नवादा से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां नाबालिग लड़की युवक के साथ फरार हो गई..दोनों ने कथित तौर पर शादी भी रचा ली है। उन्होंने लड़की के पिता ने अपरहण मामला दर्ज किया था।

नाबालिग बरामद
नाबालिग ने युवक से रचाई शादी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है।

नाबालिग ने युवक से रचाई शादी 

जानकारी के अनुसार, एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच और छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग और एक युवक को पकड़ा गया है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

Diarch GO

पुलिस ने किया बरामद 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपी को भनेला गांव से गिरफ्तार किया गया। बरामद की गई नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित घर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग और साजन कुमार के बीच प्रेम संबंध था और दोनों करीब एक सप्ताह पहले घर से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवक ने नाबालिग से शादी भी कर ली थी। हालांकि, नाबालिग से विवाह करना कानूनन अपराध है, इसी आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नवादा से अमन की रिपोर्ट