LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन, भक्ति में डूबा इलाका

Bihar News:

नवादा में उमड़ा आस्था का सैलाब
नवादा में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर अंचल अंतर्गत फरहा गांव स्थित देवी स्थान में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भव्य जग, श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 19 फरवरी 2026 से आरंभ होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगा।

Diarch GO

भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रास्तों को ध्वज-झंडियों और पुष्पवर्षा से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। मुख्य यजमान रामनरेश शर्मा हैं जबकि आयोजन समिति द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था की जा रही है।

NSIT
Nsmch

दिव्य कथा से भक्तिमय माहौल

इस दौरान परम पूजनीय स्वामी प्रभजनानंद जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर कथा, कीर्तन, भजन और आरती में भाग ले रहे हैं। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। कथा श्रवण के दौरान भक्त भावविभोर हो उठते हैं और मां दुर्गा एवं भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करते हैं।

सामाजिक समरसता का संदेश

यह महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में सकारात्मकता, संस्कार और एकता का संदेश भी दे रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं। आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर मां दुर्गा और श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें। जय माता दी!

नवादा से अमन की रिपोर्ट