LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में 'रसगुल्ले' के लिए चले लात-घूंसे, 4 पहुंचे अस्पताल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bihar News: बिहार के नवादा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शादी की खुशियों को पल भर में मातम और हंगामे में बदल दिया। जहाँ शहनाइयाँ गूँजनी चाहिए थीं, वहाँ लाठी-डंडे चलने लगे। मामला सिर्फ एक 'रसगुल्ले' का था,

मारपीट
'रसगुल्ले' के लिए मारपीट- फोटो : reporter

Bihar News:  नवादा जिले के एक होटल में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में चार लोग घायल हो गए। हालांकि बारात आने से पहले ही स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से मामला शांत करा लिया गया। जानकारी के अनुसार, होटल में बैठे दो लोगों के बीच रसगुल्ले को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। 

रसगुल्ले के लिए चले लात घूंसे 

अचानक हुई मारपीट से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद मेहमानों में दहशत का माहौल बन गया। लड़की पक्ष के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि विवाद रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन समय रहते उसे शांत करा दिया गया।

Diarch GO

4 लोग पहुंचे अस्पताल 

घटना में घायल हुए चारों लोगों ने अस्पताल में इलाज कराया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एक घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके बगल में बैठा व्यक्ति नशे में था और खुद को वकील बताने को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। बारात आने से पहले मामला सुलझ जाने के कारण शादी समारोह की रस्में बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गईं।

नवादा से अमन की रिपोर्ट