LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Teacher News: बिहार में 386 शिक्षकों को नोटिस, 3 दिनों में कट जाएगी वेतन, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से छेड़छाड़ पड़ा महंगा

Bihar Teacher News: बिहार के नवादा में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग की ओर से 386 शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है। इन शिक्षकों को जल्द से जल्द जवाब देना होगा नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी।

शिक्षा विभाग
386 शिक्षकों को नोटिस - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार का शिक्षा विभाग शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधारने के लिए कोशिश कर रहा है। इसके बावजूद कई जगहों से गड़बड़ियां उजागर हो रही है। इसी कड़ी में नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार शिक्षकों के द्वारा ई-शिक्षा कोष पर गड़बड़ी की गई है। जिसके बाद विभाग ने 386 शिक्षकों को नोटिस भेजा है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

386 शिक्षकों को नोटिस जारी 

जानकारी अनुसार, इस मामले में 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, डीपीओ स्थापना शिव कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 30 मार्च को कई शिक्षकों ने अटेंडेंस स्टेटस कॉलम में ‘प्रेजेंट’ और अटेंडेंस टाइप में ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ दर्ज किया। 

Diarch GO

विभाग ने माना नियमों का उल्लघंन 

लेकिन ‘मार्क ऑन ड्यूटी रीजन’ कॉलम या तो खाली छोड़ा गया या उसमें ‘डेपुटेशन’ और ‘ऑफिस वर्क’ जैसी प्रविष्टियां दर्ज की गईं। विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन और मनमानी करार दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सही और पारदर्शी तरीके से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तीन दिन में जवाब नहीं तो वेतन कटौती

विभाग ने संबंधित शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत के तहत वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट