LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार के युवाओं को मिलेगा अपना मंच? अब बिहार में बनेगा 'युवा आयोग', सीएम नीतीश ने दिया संकेत

Bihar News: बिहार के युवाओं को मिलेगा अपना मंच? अब बिहार में
बिहार में बनेगा युवा आयोग - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार की युवा आबादी के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड निवासी युवा शिक्षाविद इंजीनियर राहुल राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ‘बिहार राज्य युवा आयोग’ के गठन की पुरज़ोर मांग रखी है। यह मुलाकात पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान हुई, लेकिन चर्चा के केंद्र में थे राज्य के युवा और उनका भविष्य।

राहुल राज ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि देश के कई राज्यों—जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश आदि—में पहले से ही युवा आयोग सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो युवाओं की समस्याएं सुलझाने, नेतृत्व विकास, रोजगार, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। बिहार जैसे युवा-प्रधान राज्य में इस तरह के प्लेटफॉर्म की जरूरत आज पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल राज के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी और युवा आयोग के गठन को लेकर विचार किया जाएगा। राहुल राज ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को उनकी आवाज़ और अवसर दोनों देने का समय आ गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में यह सपना जल्द हकीकत बनेगा।

युवा आयोग एक ऐसा वैधानिक निकाय होता है जो युवाओं और सरकार के बीच सेतु का काम करता है। यह न केवल उनकी समस्याओं को हल करता है, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार, कौशल, खेल, नेतृत्व और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन और अवसर भी प्रदान करता है। बिहार में यदि इस आयोग का गठन होता है तो बेरोजगारी, करियर काउंसलिंग, छात्रवृत्ति, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाएं ज्यादा प्रभावी होंगी।युवाओं को सीधी भागीदारी और प्रतिनिधित्व मिलेगा।सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचेंगी और युवाओं को उनका लाभ मिलेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय