LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: आधी रात को घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, 5 हजार रुपए के लिए उतारा मौत के घाट

Bihar News: नालंदा जिले में घर से बुलाकर 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक पर 5 हजार रुपए बकाया था, इसके कारण बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

नालंदा
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार युवक को आरोपी ने पहले घर से बुलाया और फिर गोली मार दी। 5 हजार रुपए के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। 

5 हजार की कीमत जान 

दरअसल, घटना मानपुर थाना क्षेत्र के डंबरबीघा गांव के पास की है। मृतक की पहचान पावा गांव निवासी अनुज सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सौरभ कुमार का किसी व्यक्ति पर 5 हजार रुपये बकाया था। रुपये लेने के लिए उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया गया। बताया जाता है कि सौरभ अपने एक दोस्त के साथ डंबरबीघा गांव के पास पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 

Diarch GO

5 हजार रुपए के लिए मारी गोली 

दोस्त ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार और दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि पावापुरी मेडिकल अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।

परिजनों में मचा कोहराम 

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि युवक को फोन कर बुलाया गया था और 5 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट