LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बिहार में कब शुरू होगा योगी मॉडल वाला एक्शन, चिराग के सांसद-मंत्री ने साफ कर दिया, हाईकोर्ट के निर्देश पर हुए कार्रवाई में पीड़ितों से मिले

बिहार में योगी मॉडल के शुरू होने पर चिराग पासवान की पार्टी लोजपारा के सांसद मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में कब इसे लागू किया जाएगा।

बिहार में कब शुरू होगा योगी मॉडल वाला एक्शन, चिराग के  सांसद

Nalanda - जमुई सांसद अरुण भारती और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान रहुई प्रखंड के शिवनंदन नगर गांव पहुंचे। दरअसल 2 दिन पूर्व शिवनंदन नगर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ था। इसी से पीड़ित ग्रामीणों से दोनों नेताओं ने मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया. 

मानवीय पहलू का भी रखें ध्यान


Diarch GO

इस मौके पर लोकसभा सांसद अरुण भारती ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर जो अतिक्रमण चलाया गया है इसका एक मानवीय पहलू का भी ध्यान रखा जाए। हम लोग चाहेंगे भी की मानवीय पहलू का ध्यान रखते हुए हाई कोर्ट के आदेश का अच्छे से पालन हो। जिन लोगों के ऊपर कार्रवाई हुई है उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास इन पीड़ितों को हर संभव सहायता करेगी।

तेज प्रताप को दिया जवाब 


NSIT
Nsmch

उन्होंने तेज प्रताप यादव के बुलडोजर एक्शन पर उठाएं गए सवाल पर पलटवार करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि प्रताप यादव मौके पर पहुंचकर गरीबों के बीच इस तरह का बयान देते तो मुझे बहुत खुशी होती। पटना में बैठकर कोई भी बयान देना आसान बात होता है। ग्राउंड जीरो पर जाकर जनता से मिलकर तेज प्रताप इस तरह का बयान दें तो अच्छा होता। 

बिहार में योगी मॉडल नहीं

वही लगातार बिहार में बुलडोजर एक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में योगी मॉडल लाने की तैयारी नहीं चल रही है। बगैर कोर्ट के आदेश के  बिहार में बुलडोजर एक्शन नहीं होगा। योगी मॉडल की बात को बार-बार मीडिया में नेरेटिव बनाया जा रहा है। 

विपक्षी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से हार चुके हैं। विपक्ष के द्वारा ही जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए उल्टी सीधी बात कर रहे हैं। छोटभैया नेता जो बिना सोचे समझे जनता के बीच जाकर बगैर जानकारी के सीधा बयान देना शुरू कर देते हैं। वीडियो और रिल भी बनाना शुरू कर देते हैं उन सभी छोटभैया नेताओं से निवेदन है कि आप ग्राउंड जीरो पर जाकर पूरे विषय वस्तु को समझ कर ही उसके बाद एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वीडियो बनाएं और बयान देने का काम करें।

उन्होंने कहा कि  समस्या के निदान को लेकर बात करें समस्या को उभार करके अपनी नेतागिरी का प्रयास न करें। 

वहीं मंत्री संजय पासवान ने भी पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की बात कही पर इस समस्या को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखकर समस्या का निदान करने की बात कही इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतेंद्र मुकुट प्रखंड अध्यक्ष जोगेंद्र पासवान के अलावे सैंकड़ो ग्रामीण  मौजूद रहे।

रिपोर्ट - प्रणय राज