LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: महिलाओं ने बंगाल के तर्ज पर खेला सिंदूर खेला, युवकों ने कंधे पर बिठाकर माता को दी विदाई

Bihar News: नवरात्र और विजयदशमी के उपरांत जहां पूरे देश में दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, वहीं नालंदा जिले के कई हिस्सों में यह परंपरा कुछ अलग है।

Bihar News: महिलाओं ने बंगाल के तर्ज पर खेला सिंदूर खेला, यु
युवकों ने कंधे पर बिठाकर माता को दी विदाई - फोटो : reporter

Bihar News: नवरात्र और विजयदशमी के उपरांत जहां पूरे देश में दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, वहीं नालंदा जिले के कई हिस्सों में यह परंपरा कुछ अलग है। यहां परंपरागत रूप से प्रतिमा का विसर्जन अगले दिन एकादशी या फिर पूर्णिमा को धूमधाम के साथ किया जाता है। 

इसी परंपरा के अनुसार अलीनगर मोहल्ला में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का आयोजन पूरी आस्था और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। बंगाल की तर्ज पर यहां की महिलाएं सिंदूर खेला और खोईच्छा भरने की परंपरा निभाती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करते हुए एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। माहौल रंगों और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा।

Diarch GO

वहीं मोहल्ले के युवकों ने परंपरा के अनुरूप माता दुर्गा की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर पूरे मोहल्ले का भ्रमण कराया। मां की विदाई के क्षणों में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, लेकिन पूरा वातावरण जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण इस शोभायात्रा एवं विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

इसी तरह सोहसराय, भैंसासुर और बड़ी दरगाह रोड में भी प्रतिमा विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के भजनों और चौकड़ी नृत्य पर जमकर उत्सव मनाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

NSIT
Nsmch

यहां की यह अनूठी परंपरा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी नहीं है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सामूहिक उल्लास का प्रतीक भी है। विजयदशमी के बाद एकादशी अथवा पूर्णिमा को होने वाला यह प्रतिमा विसर्जन नालंदा की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक विविधता का अनूठा उदाहरण है, जिसमें हर वर्ग और हर उम्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय