LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : बार बालाओं संग पति की तस्वीर देख पत्नी ने की आत्महत्या, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव किया बरामद

Bihar News : बार बालाओं के साथ पति की तस्वीर देखकर पत्नी ने ख़ुदकुशी कर ली. घटना के बाद शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. इस बीच मौके पर जाकर पुलिस ने शव बरामद कर लिया....पढ़िए आगे

Bihar News : बार बालाओं संग पति की तस्वीर देख पत्नी ने की आत
बार बालाओं के साथ तस्वीर खिंचवाना पड़ा महंगा - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदनबीघा मुसहरी गांव की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतका सुजीत मांझी की 30 वर्षीया पत्नी महली देवी थी। परिवार वालों ने बताया कि पास के गांव मोहन खंधा में बारात आई थी, जिसमें वह आर्केस्ट्रा देखने गया था। इस दौरान उसने कुछ बार बालाओं के साथ फोटो खिंचवाए थे, जो बाद में उसकी पत्नी ने मोबाइल में देख लिए।

मोबाइल में बार बालाओं के साथ पति की तस्वीरें देखकर महिला नाराज हो गई और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसने पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए विवाद जारी रखा। बहस के कुछ देर बाद पति घर से बाहर चला गया, जिसके बाद महली देवी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब पति घर लौटा तो उसने पत्नी को फंदे से झूलता पाया। आनन-फानन में उसे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति शव को लेकर सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गंगा घाट पहुंचा, जहां दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच किसी ने स्थानीय थाना को सूचना दे दी।

Diarch GO

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट