LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : प्रेमिका ने मिलने के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी ने बेटे के मोबाइल पर भेज दी आपत्तिजनक वीडियो, नाराज प्रेमिका ने ऐसे लिया बदला.....

Bihar Crime : प्रेमिका ने मिलने के लिए दवाब बनाया तो प्रेमी ने उसके बेटे के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेज दिया. इससे नाराज होकर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठा लिया और......पढ़िए आगे

Bihar Crime : प्रेमिका ने मिलने के लिए बनाया दबाव तो प्रेमी
प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र के करमपुर स्थित महारानी होटल के पास 10 जून को हुए गल्ला व्यवसायी शैलेंद्र कुमार उर्फ कारू राम पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पोखरपुर निवासी स्व. पिंटू सिंह की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है, जिसे इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एनएच-20 पर एक उजले रंग की कार से आए अपराधियों ने व्यवसायी शैलेंद्र कुमार पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अनुसंधान और घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद यह खुलासा हुआ कि घायल व्यवसायी और गिरफ्तार महिला शोभा देवी के बीच अवैध संबंध थे। दोनों अक्सर होटल में मिला करते थे। लेकिन पिछले एक माह से मुलाकात बंद थी। क्योंकि शैलेंद्र कुमार अपनी पुत्री की शादी में व्यस्त थे। इसी बीच महिला ने जब उससे मिलने का दबाव बनाया तो व्यवसायी ने पहले की एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप महिला के पुत्र के मोबाइल पर भेज दी।

Diarch GO

वीडियो वायरल होने और बच्चों द्वारा ताना दिए जाने से आहत महिला ने व्यवसायी को सबक सिखाने की ठानी। इसी दौरान उसकी पहचान राजीव कुमार उर्फ राजू से हुई और महिला के कहने पर राजीव और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, दरोगा विनोद कुमार, महिला सिपाही रेणु कुमारी, रूपा कुमारी सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट