LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरकारी कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में एक बार फिर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग ने सरकारी कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। मामला नालंदा का है।

रिश्वत
सराकरी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगरानी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग ने सरकारी कर्मचारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। मामला नालंदा का है। जानकारी अनुसार निगरानी ने  पंचायत के हल्का कर्मचारी संजय कुमार को 4,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

रिश्वत लेते हल्का कर्मचारी गिरफ्तार 

जानकारी अनुसार निगरानी विभाग की टीम ने करायपरसुराय अंचल के सांध पंचायत में तैनात हल्का कर्मचारी संजय कुमार को 4,500 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी को घूस लेते ही निगरानी की टीम ने मौके पर छापेमारी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए निगरानी कार्यालय ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट