LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस के बिना चले तो खैर नहीं, इतने दिनों का मिला अल्टीमेटम, होगी बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार के मालिक वाहनों को लेकर नीतीश सरकार ने सख्त आदेश जारी किया है। अगर 15 दिनों में वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगती है तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रवण कुमार
वाहन मालिकों को सख्त आदेश - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में नेशनल परमिट से पंजीकृत 48 हजार से अधिक वाहनों में से मात्र दो प्रतिशत, यानी करीब 1100 वाहनों में ही वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगी है। इस वजह से इन वाहनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव नहीं हो पा रही है। इसे लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। परिवहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

15 दिन का अल्टीमेटम 

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सभी संबंधित वाहनों में 15 दिनों के भीतर ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में अनुपालन नहीं होने पर वाहन एजेंसियों और डिवाइस लगाने वाली चयनित कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।

46 प्रतिशत वाहनों में ही लगी ट्रैकिंग डिवाइस 

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक राज्य में करीब 1.25 लाख सार्वजनिक परिवहन वाहन पंजीकृत हुए हैं, लेकिन इनमें से केवल 46 प्रतिशत वाहनों में ही ट्रैकिंग डिवाइस लगी है। फिलहाल राज्य में 10 कंपनियों को यह डिवाइस लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्य में सुधार नहीं होने पर इन कंपनियों का अनुबंध रद्द किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वाहन एजेंसियों को नई गाड़ी के साथ ट्रैकिंग डिवाइस लगाकर देना अनिवार्य है, लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही है। 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

क्या होगा फायदा

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं में वाहनों के इस्तेमाल को देखते हुए सरकार गंभीर है। ट्रैकिंग डिवाइस से वाहनों की रियल टाइम लोकेशन, गति, लोड क्षमता जैसी जानकारी मिलेगी। हादसे की स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहनों की प्रभावी निगरानी संभव होगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट