LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Operation Sindoor : 'ऑपरेशन सिंदूर' में सेना का शौर्य और पराक्रम बिहार के पाठ्यक्रम में होगा शामिल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया ऐलान

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिन्दूर में सेना के शौर्य और पराक्रम को अब बिहार के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा. इसका ऐलान केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया है.......पढ़िए आगे

Operation Sindoor : 'ऑपरेशन सिंदूर' में सेना का शौर्य और परा
सेना का शौर्य जानेंगे बच्चे - फोटो : RAJ

NALANDA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद  एनडीए की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। नालंदा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वामदल,   कांग्रेस और  परिवारवादी पार्टी राजद को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। 

उन्होंने कहा कि लालू यादव का तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिन्दूर के बाद भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को बिहार के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। 

दरअसल पहलगाम अटैक के 14 दिनों के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जाती रही है। कुल मिलाकर 9 (नौ) स्थानों को निशाना बनाया गया। इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे प्रमुख देशों को भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत के NSA अजीत डोभाल ने बात की। वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भारत की कार्रवाई को "नपी-तुली, जिम्मेदार और गैर-उकसाऊ" बताया था। हालाँकि फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर है।  

नालंदा से राज की रिपोर्ट