LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी क्लीनिक में किया हंगामा व तोड़फोड़, शव सड़क पर रख NH-20 किया जाम

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर में एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने पहले क्लिनिक जमकर तोडफोड़ की उसके सड़क को जाम कर दिया......

महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी क्लीनिक में किया हंगामा
महिला की मौत पर निजी क्लीनिक में हंगामा- फोटो : राज

Nalanda : जिले के बिहारशरीफ स्थित सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर में एक निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के अबजलबीघा गांव निवासी सुजीत कुमार की 23 वर्षीय पत्नी शरीफ कुमारी के रूप में हुई है। केशव केयर क्लीनिक में ऑपरेशन से प्रसव कराने के बाद महिला की स्थिति अचानक बिगड़ने लगी थी।


डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, पटना ले जाते समय मौत 

परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक के डॉक्टर की गंभीर लापरवाही के कारण प्रसूता की हालत खराब हुई। स्थिति बेकाबू होने पर जब महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।


Diarch GO

NH-20 पर शव रख लगाया जाम, 22 KM तक लगी कतार 

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-20) पर रखकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण हाईवे के दोनों ओर लगभग 22 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस वजह से घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


NSIT
Nsmch

पुलिस के आश्वासन के बाद खुला सड़क जाम 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने सड़क जाम खत्म किया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।


आवेदन मिलने पर कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


राज की रिपोर्ट