LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नालंदा में एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन, राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी बोले-नफरत से नहीं आपसी भाईचारे से होगी देश की मजबूती

Bihar News : नालंदा में एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन, राजद नेता

Nalanda : बिहारशरीफ शहर के टाउन हॉल में रविवार को दलित, महादलित, अतिपिछड़ा, हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक पप्पू खान की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल नफरत और घृणा फैलाकर चुनावी लाभ लेना चाहते हैं। लेकिन देश की मजबूती नफरत से नहीं बल्कि आपसी भाईचारे और एकता से होगी। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है और समाज में बढ़ती नफरत को केवल एकता से ही कम किया जा सकता है।

सिद्दीकी ने आगे कहा कि चुनाव जीतने के लिए हिंदू-मुस्लिम या अगड़ा-पिछड़ा का सहारा लेना देश के लिए खतरनाक है। इससे केवल समाज में दरार पैदा होगी, लेकिन राष्ट्र की ताकत नहीं बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नफरत फैलाने वाली ताकतों का विरोध करें और मिलकर देश की अखंडता को बनाए रखें।

सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह राहुल गांधी की यात्रा से घबराकर उल्टे-सीधे निर्णय ले रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को आगामी चुनावों में सबक सिखाएगी और बुलाए गए बंद को पूरी तरह नकार चुकी है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक पप्पू खान ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए जरूरी हैं। पूरे कार्यक्रम में मंच से यही आवाज उठती रही कि देश तभी मजबूत होगा जब सभी धर्म और वर्ग मिलकर साथ चलेंगे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट