LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Accident News : नालंदा में पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : नालंदा में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. बता दें की अनियंत्रित बाइक के पोल में टकराने से से यह हादसा हुआ है . घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : नालंदा में पोल से टकराई अनियंत्रित बाइ
दो युवकों की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग पर लहुआर गांव के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गयी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गयी। दोनों बाइक पर सवार होकर राजगीर से गिरियक की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव निवासी स्व. उपेन्द्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार पटेल और अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव निवासी कौशलेन्द्र प्रसाद के पुत्र अंजनी रंजन के रूप में की गयी है। परिजनों की माने तो दोनों जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लहुआर गांव के बजरंगबली मंदिर के पास अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गयी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये। कुछ लोग किसी गाड़ी द्वारा चकमा दिये जाने का अंदेशा जता रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में दर्जनों लोग पहुंच गये। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल गूंज उठा। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट