LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Accident - राजरप्पा जाने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा, नालंदा के दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Bihar accident - शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय और परवलपुर थाना क्षेत्र के छह युवक शिकार हो गए। ये सभी युवक रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए कार से जा रहे थे।

Bihar Accident - राजरप्पा जाने के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा,

Nalanda -  झारखंड के रामगढ़ जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में नालंदा जिले के नूरसराय और परवलपुर थाना क्षेत्र के छह युवक हादसे का शिकार हो गए। 

इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नूरसराय मेन रोड निवासी अशोक हलवाई के पुत्र रूपक कुमार उर्फ गोलू और नूरसराय के साहसराय निवासी अरुण चौधरी के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

परिवार वालों ने बताया कि सभी युवक रजरप्पा मंदिर में कार से पूजा करने जा  रहे थे। कार परवलपुर थाना क्षेत्र के लकैयापर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र संदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल का था। कार जैसे ही चरही मोड़ के समीप पहुंची, उसी दौरान रामगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में गोडीहा गांव निवासी गुलशन कुमार, नूरसराय साहसराय के अजय कुमार उर्फ शुड्डू, राजकुमार चौधरी के पुत्र चंदन कुमार, और संदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप पटेल को रांची रिम्स और चंदन कुमार को पटना रेफर कर दिया। वहीं, अजय कुमार उर्फ शुड्डू को परिजनों ने बिहार शरीफ के कारगिल चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

NSIT
Nsmch

दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हजारीबाग अस्पताल में कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांवों में कोहराम मच गया । मृतक सोनू कुमार सिवान में डाक विभाग में कार्यरत थे, जबकि संदीप पटेल दिल्ली में रहते थे।

रिपोर्ट - प्रणय राज