LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: पंचाने डैम में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत, गांव में मातम

पंचाने डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गांववालों की मदद से छह युवकों को बाहर निकाल लिया गया।

 पंचाने डैम
पंचाने डैम में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी फैसल आलम और अनस आलम  के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार दोपहर करिअन्ना गांव से आठ युवक पंचाने डैम नहाने गए। पानी में उतरते ही सभी गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। पास के लोग शोर सुनकर मदद के लिए पहुंचे और छह युवकों को बाहर निकाल लिया। लेकिन फैसल और अनस की जान नहीं बचाई जा सकी।

Diarch GO

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गांव में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

सूचना मिलते ही गिरियक थाना अध्यक्ष श्रीकांत कुमार, राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार, सिलाव थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, सिलाव अंचलाधिकारी आकाश दीप सिन्हा और गिरियक अंचलाधिकारी सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजगीर डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

NSIT
Nsmch

शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और डैम में शव की खोजबीन की। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय