LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime: आधार कार्ड बनवाने निकलीं, फिर हो गईं गुम, चार दिन से दो छात्राओं का सुराग नहीं, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

Bihar Crime: आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली दोनों छात्राएं पिछले चार दिनों से लापता हैं।

Bihar Crime: आधार कार्ड बनवाने निकलीं, फिर हो गईं गुम, चार द
दो छात्राएं लापता - फोटो : RAJ

Nalanda: जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से दो छात्राओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली दोनों छात्राएं पिछले चार दिनों से लापता हैं। उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवारों में खौफ, बेचैनी और मायूसी का माहौल है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द दोनों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, कोरई गांव निवासी सिंपी कुमारी अपनी सहेली सोनम उर्फ माही के साथ 9 जुलाई को दीपनगर बाजार आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों का कहना है कि दोनों ने जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक जब वे घर नहीं पहुंचीं तो परिवार की चिंता बढ़ गई। शुरुआत में परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार खोजबीन के बावजूद जब कोई जानकारी सामने नहीं आई, तो परिवार ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Diarch GO

परिजनों ने आशंका जताई है कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर मौजूद कुछ युवकों ने दोनों छात्राओं का कथित तौर पर अपहरण कर लिया हो। इसी आशंका के आधार पर दीपनगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर बेचैनी का माहौल है। परिजनों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है और प्रयास है कि दोनों छात्राओं को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाए। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राएं किन परिस्थितियों में लापता हुईं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय