LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Accident News : नालंदा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Accident News : नालंदा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों

NALANDA : रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना परवलपुर और बिहार थाना क्षेत्र में घटी है। पहली घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के परवलपुर-बेन मोड़ के पास घटी। यहां पिकअप वैन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी स्वर्गीय रामवृक्ष सिंह के 64 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन बिहारशरीफ बाजार समिति में काम करने आते थे। दोपहर तक वापस घर लौटते थे । आज जब घर लौट रहे थे।  जैसे जी बस से नीचे उतरे पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गया। जहां से चिकित्सक ने उन्हें मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां लाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दूसरी घटना बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास घटी। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सकुंतकला निवासी स्वर्गीय भतू महतो के 75 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन चाय पीने के लिए रेलवे गुमटी के पास जाते थे। इसी दौरान अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रेल थाना अध्यक्ष संजय पंडित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट