LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News:पंचाने नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत,चप्पल और कपड़े से हुई पहचान

Bihar News: पंचाने नदी में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। ...

Two cousins ​​died due to drowning in Panchane river
पंचाने नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत- फोटो : reporter

Bihar News: नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय गांव के पास पंचाने नदी में दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे हुई, जब दोनों घर से स्नान करने के लिए निकले थे। देर शाम तक लौटने पर परिवार के लोग परेशान होकर खोजबीन में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मृतकों में शशिभूषण प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और पप्पू प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल हैं। दोनों बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करते थे और दीपावली मनाने के लिए अपने गांव आए थे।

Diarch GO

गुरुवार सुबह नदी किनारे जानवर चराने गए ग्रामीणों ने दो जोड़ी चप्पल और कपड़े देखे, जिससे उन्हें आशंका हुई कि किसी हादसे का शिकार हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और चप्पलों और कपड़ों की मदद से बच्चों की पहचान की। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने नदी में खोजबीन की, जिसमें कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचाने नदी में अवैध बालू खनन के कारण नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो लगातार डूबने की घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एवं चेतावनी जारी की गई है।

स्थानीय लोग कहते हैं कि नदी के इस हिस्से में गहरे गड्ढों और तेज धाराओं के कारण अक्सर डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन और पुलिस से उनकी मांग है कि बालू खनन को तत्काल रोकते हुए नदी किनारे सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

यह हादसा न केवल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है, बल्कि पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की मौत ने यह चेतावनी दी है कि नदी किनारे सुरक्षा उपाय न होने की स्थिति में और अधिक हादसे हो सकते हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय