LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Platform Childbirth: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, किन्नरों और GRP की इंसानियत से महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, बिहारशरीफ स्टेशन बना मिसाल

Bihar Platform Childbirth: एक गर्भवती महिला को सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात बेहद नाजुक थे, लेकिन मौके पर मौजूद किन्नर समुदाय और जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की और सुरक्षित प्रसव कराया।...

Twins Born on Train as GRP Transgender Helpers Step In
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी- फोटो : social Media

Nalanda: बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर इंसानियत और संवेदनशीलता की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। दिल्ली से अपने घर लौट रही एक गर्भवती महिला को सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात बेहद नाजुक थे, लेकिन मौके पर मौजूद किन्नर समुदाय और जीआरपी  के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की और सुरक्षित प्रसव कराया।

बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन से दिल्ली से बिहार लौट रही थी। सफर के दौरान अचानक दर्द बढ़ने लगा। इसी बीच ट्रेन बिहारशरीफ स्टेशन पहुंची, जहां मौजूद किन्नरों और जीआरपी कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। पहले बच्चे का जन्म ट्रेन के भीतर ही कराया गया।

इसके बाद महिला को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया, लेकिन प्रसव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। कुछ ही देर बाद दूसरे बच्चे ने बिहारशरीफ स्टेशन के प्लेटफॉर्म परिसर में जन्म लिया। जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला और नवजातों की सुरक्षा सुनिश्चित की। बाद में मां और दोनों बच्चों को बेहतर इलाज और चिकित्सकीय देखरेख के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रसूता और दोनों नवजात सुरक्षित हैं।

NSIT
Nsmch

इस घटना में किन्नर समुदाय और जीआरपी जवानों की तत्परता और मानवीय संवेदना की जमकर सराहना हो रही है। आपात स्थिति में बिना किसी भेदभाव के जिस तरह सभी ने मिलकर महिला की मदद की, वह इंसानियत की एक मिसाल बन गया।

बिहारशरीफ स्टेशन पर घटी यह घटना दिखाती है कि संकट की घड़ी में संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और सहयोग किसी की जिंदगी बचाने में कितनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। जुड़वा बच्चों के सुरक्षित जन्म के साथ यह दिन स्टेशन पर मौजूद लोगों के लिए हमेशा यादगार बन गया।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय