LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: नालंदा में सड़क पर मातम, बाइक सवार पिता-पुत्र-पुत्री को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत से फूटा ग़ुस्सा, घंटों जाम रहा हाईवे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: उस समय सड़क पर मौत उतर आई, जब एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को बेरहमी से कुचल दिया।..

Bihar News: नालंदा में सड़क पर मातम,  बाइक सवार पिता-पुत्र-प
नालंदा में सड़क पर मातम- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सोमवार की सुबह नालंदा जिले में उस वक्त आफ़त बनकर सड़क पर मौत उतर आई, जब एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के पास सरमेरा–बिहटा हाईवे (एच-78) पर हुआ, जिसमें 10 वर्षीय मासूम नित्या कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता नीतीश कुमार और भाई ढोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, नीतीश कुमार अपनी बेटी नित्या और बेटे ढोलू को बाइक से बिहारशरीफ के स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी भंडारी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर बिखर गए  मौके पर ही नित्या की सांसें थम गईं।आंखों के सामने अपनी बेटी को खो देने के ग़म में पिता नीतीश सड़क पर बेसुध पड़े थे, जबकि बेटा खून से लथपथ तड़प रहा था।जैसे ही हादसे की खबर फैली, आसपास के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सरमेरा बिहटा मार्ग को जाम कर दिया। ग़ुस्साए लोगों ने मृतका के शव के साथ प्रदर्शन करते हुए ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की।

करीब दो घंटे तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। हर तरफ अफरा-तफरी और मातम पसरा रहा।सूचना मिलते ही रहुई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और ट्रक को ट्रेस करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय