LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: नालंदा में तिरंगे का जलवा , सोगरा स्कूल मैदान में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Bihar News:नालंदा में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाई गई।

Tricolor shines in Nalanda
नालंदा में तिरंगे का जलवा- फोटो : reporter

Bihar News:नालंदा में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाई गई। सोगरा स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों को नमन किया।

ध्वजारोहण से पहले डीएम ने नालंदा पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड के दलों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया। कदम से कदम मिलाकर मार्च करते कैडेट्स और जवानों की अनुशासन और तालमेल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा "आज का दिन हमें देश की एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।"

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क निर्माण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नालंदा लगातार तरक्की कर रहा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रभक्ति से सराबोर माहौल ने पूरे मैदान को तिरंगे की भावनाओं में रंग दिया।

सोगरा स्कूल का यह समारोह न केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर बना, बल्कि नालंदा की विकास यात्रा और एकता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने का मंच साबित हुआ।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय