LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 15 अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Police: बिहार के नालंदा एसपी भारत सोनी के आदेश पर बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है. इसमें एक साथ 9 दरोगा और 6 एएसआई को नई जिम्मेदारी दी गई है.

transfer posting in Bihar Police
transfer posting in Bihar Police - फोटो : news4nation

Bihar Police: बिहार में पुलिस महकमे में गुरुवार को एक बार फिर फेरबदल की प्रक्रिया हुई. इसमें एक साथ 15 अधिकारियों का तबादला नालंदा में किया गया है. नालंदा जिले में हुआ यह फेरबदल एसपी भारत सोनी के निर्देश पर लिया गया है। इस फेरबदल में 9 दरोगा और 6 एएसआई शामिल हैं। वहीं, रविंद्र कुमार को चिकसौरा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

23 मई को चिकसौरा थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक महिला से मारपीट का आरोप लगा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें एक दरोगा और दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। हमले के दौरान पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती को लाइन हाजिर कर दिया गया था। तभी से चिकसौरा थाना प्रभारी का पद रिक्त था। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र में कार्यरत अधिकारियों का थानों में तबादला किया गया है उनकी लिस्ट नीचे है. 

दरोगा स्तर पर तबादले:

रामबालक प्रसाद – हिलसा थाना

राम अवध राम – सारे थाना

चंद्रशेखर प्रसाद – सरमेरा थाना

विनोद कुमार – नूरसराय थाना

मोहम्मद इरशाद आलम – अस्थावां थाना

धर्मेश गुप्ता – राजगीर थाना

जयप्रकाश नारायण – बिहार थाना

नारद मुनि सिंह – लहेरी थाना

लक्ष्मी भारती – राजगीर थाना

एएसआई स्तर पर तैनाती:

कृष्णकांत गिरी – हिलसा थाना

विजय प्रसाद यादव – सरमेरा थाना

सरयू प्रसाद सिंह – हिलसा थाना

सुमन कुमार ठाकुर – यातायात थाना

सरोज कुमार राय – हिलसा थाना

प्रमोद कुमार सिंह – पावापुरी थाना

इन सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर संबंधित थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर : राज