LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

गंगा स्नान की राह बनी मौत का रास्ता, नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से महिला की मौत, 18 से अधिक घायल

अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

गंगा स्नान की राह बनी मौत का रास्ता, नालंदा में दर्दनाक सड़क

Bihar road accident:

नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मातम और मातमखेज चीखों से सड़क गूंज उठी। सरमेरा–बिहटा पथ पर दस्तुरपर मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के सफर को खून और दर्द की दास्तान में बदल दिया। अज्ञात वाहन की चकमा देने वाली हरकत के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस खौफनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतका की पहचान नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के रवियो गांव निवासी सनोज प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार, कराह और टूटे सपनों के बीच सड़क मानो सन्नाटे में डूब गई।

बताया गया है कि पिकअप पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। ये लोग नवादा के रवियो गांव से फतुहा गंगा स्नान के लिए निकले थे। परिवार पहले से ही गहरे गम में डूबा हुआ था। हाल ही में परिवार के एक सदस्य की कोलकाता में मौत हुई थी। ब्रह्म भोज के बाद परिजन गंगा स्नान कर मन का बोझ हल्का करने जा रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जख्मियों के मुताबिक, दस्तुरपर मोड़ के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को चकमा दिया। चालक वाहन पर काबू नहीं रख सका और पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। देखते ही देखते खुशी का सफर मातम में तब्दील हो गया।

NSIT
Nsmch

हादसे की खबर मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशियों की जगह अब घर में मातम पसरा है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की मौत हुई है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन सवाल वही है—क्या सड़क पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही का यह सिलसिला यूं ही मासूम जिंदगियां निगलता रहेगा?

रिपोर्ट. राज पांडेय