LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

नालंदा में दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान डूबे तीन मासूम, 5 घंटे बाद मिला एक का शव

Bihar News: तालाब में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह दो बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन एक मासूम की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।...

नालंदा में दर्दनाक हादसा,  स्नान के दौरान डूबे तीन मासूम, 5
नालंदा में दर्दनाक हादसा- फोटो : social Media

Nalanda: जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केलाबिगहा गांव में तालाब में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह दो बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन एक मासूम की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

गांव के लोग जब तक तालाब पर पहुंचे, तब तक तीनों बच्चे गहरे पानी में समा चुके थे। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को बाहर निकालकर बचा लिया गया। वहीं तीसरे बच्चे की तलाश घंटों तक जारी रही। मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया।

Diarch GO

जैसे ही बच्चे का शव बाहर निकाला गया, गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे रोजाना तालाब पर खेलने और नहाने जाते थे, लेकिन आज यह मासूम मस्ती उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में बच्चे अकेले तालाब या नदी किनारे न जाएं।

NSIT
Nsmch

नालंदा में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर से जलाशयों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है ।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय