LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Road Accident:: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार चार युवक गड्ढे में गिरे, दो की हुई मौत, दो गंभीर से हुए जख्मी

Bihar Road Accident:: नालंदा में बाइक सवार चार युवक गड्ढे में गिर गए. इस घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी. जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident:: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवा
दो युवकों की मौत - फोटो : RAJ

Nalanda: जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। पनहर पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे। मृतकों की पहचान—मंटू बिंद (23 वर्ष), पिता नायक बिंद, निवासी वरदाहा गांव,गणेश कुमार (15 वर्ष), पिता स्व. जोगिंदर बिंद, निवासी वरदाहा गांव। गंभीर रूप से घायल हैं—अखिलेश कुमार (18 वर्ष), पिता राजबल्लभ बिंद,मौकेंद्र कुमार (25 वर्ष), पिता लाल दास बिंद, निवासी करपी थाना, अरवल,दोनों घायलों का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घायल मौकेंद्र ने बताया कि वह सूरत में कपड़े का व्यवसाय करता है। गुरुवार को सूरत से ससुराल लौट रहा था। इस्लामपुर स्टेशन पहुंचने पर उसने साले को फोन कर बाइक मंगवाई। साला तीन अन्य साथियों के साथ बाइक लेकर पहुंचा। इसके बाद सभी एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान पनहर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर बाइक पानी भरे गड्ढे में पलट गई।

थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसा संतुलन खोने से हुआ। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने और एक बाइक पर अधिक सवारियां न बैठाने की हिदायत दी है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट