LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Road Accident:नालंदा में दर्दनाक हादसा, गड्ढे में पलटी बाइक, ताड़ के पेड़ से टकराने पर 3 दोस्तों की मौत

Bihar Road Accident: तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात चारपहिया वाहन के अचानक चकमा देने से बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। ....

Three Teen Friends Killed as Bike Crashes Into Roadside Pit
नालंदा में दर्दनाक हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: नालंदा के  तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित एकंगरसराय-जहानाबाद मार्ग पर बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिग दोस्तों की जान चली गई। हादसा गंगा बिगहा पुल के समीप उस समय हुआ, जब तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात चारपहिया वाहन के अचानक चकमा देने से बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में मौजूद ताड़ के पेड़ से जा टकराई, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर गांव निवासी सतीश चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, कोठरी गांव निवासी मनोज चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र तन्नू कुमार तथा राजा चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। अंकुश अपनी ननिहाल कोठरी गांव में रहकर शिक्षा हासिल कर रहा था।

Diarch GO

परिजनों के मुताबिक, तन्नू की दादी के श्राद्धकर्म की बरखी की रस्म चल रही थी और घर के लोग उसमें मशगूल थे। इसी दौरान तीनों दोस्त बाइक लेकर तेल्हाड़ा बाजार के लिए निकल पड़े। गंगा बिगहा पुल के पास मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया, जिसके बाद बाइक संतुलन खो बैठी और हादसे का शिकार हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। अंकुश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान तन्नू और सन्नी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

NSIT
Nsmch

इस हादसे के बाद कोठरी और सैदपुर गांव में मातम का माहौल है। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि अनियंत्रित बाइक ताड़ के पेड़ से टकरा गई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की तहकीकात जारी है।


रिपोर्ट- राज पाण्डेय