LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

नालंदा में भीषण सड़क हादसा : मलमास मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, आधा दर्जन घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए

road accident in Nalanda
road accident in Nalanda- फोटो : news4nation

Bihar News :  नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गेट के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजगीर मलमास मेला से स्नान और पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Diarch GO


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को पास के एक पेट्रोल पंप के समीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। छबीलापुर थाना पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट