LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : नालंदा में पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच हुई जमकर गोलीबारी, एक व्यक्ति की हुई मौत, गोली लगने से जख्मी हुआ सरपंच

Bihar Crime : नालंदा में पंचायती के दौरान दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीँ गोली लगने से सरपंच जख्मी हो गया है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : नालंदा में पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच ह
पंचायती के दौरान गोलीबारी - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना इलाके के बेरौटी गांव में पंचायती को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट और गोलीबारी की घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बीच बचाव करने पहुंचे गांव का सरपंच गोली लगने से और उसका पुत्र मारपीट में जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मृतक कामता प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र विनीत सिंह है। जबकि जख्मी सरपंच शंभू सिंह उसका पुत्र दिलखुश कुमार है। 

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपी अरुण सिंह और विनित सिंह के बीच विवाद हुआ था। विवाद को सुलझाने को लेकर बुधवार को गांव में पंचायती कर मामला को खत्म करने की सहमति बनी थी। शाम में विनीत सिंह के घर सत्यनारायण स्वामी की पूजा हो रहा था । पूजा के बाद आरोपी ने विनीत सिंह के दामाद के साथ गाली गलौज करने लगा। बात इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट होने लगा । देखते ही देखते गोलीबारी होने लगा । 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर अरुण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार,  शिवम कुमार और कतरीसराय थाना के सैंदी गांव निवासी श्रवण सिंह का पुत्र भागीरथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनलोगों के पास से एक देशी कट्टा ,13 ,खोखा और 8 कारतूस बरामद किया गया है।  छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम , रंजीत कुमार रजक, दारोगा गौरव कुमार, सुशील कुमार, रविराज ,सुनील कुमार, शशि कुमार, रणधीर कुमार , व अन्य शामिल थे ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट