LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : नालंदा के डुमरावां गाँव में डबल मर्डर के बाद पसरा मातम, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, डीएसपी बोले-अपराधियों ने मुहर्रम का उठाया फायदा...

Bihar Crime : नालंदा के डुमरावां गाँव में डबल मर्डर के बाद प

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरावाँ गांव में देर रात उस वक्त कोहराम मच गया, जब मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने एक साथ युवती समेत दो  की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। एक साथ दो अर्थियों के उठने से गांव के हर कोने से चीख-पुकार सुनाई दे रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। खुद एसपी अशोक मिश्रा, सदर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, राजगीर डीएसपी, डीएसपी हेडक्वार्टर और रिजर्व डीएसपी सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। रातभर गांव में पुलिस का सघन गश्ती और कैंप जारी रहा।

ग्रामीणों ने बताया की गांव में अखंड कीर्तन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान करीब 40 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया। एक पक्ष के लोग कीर्तन में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी और रोड़ेबाजी की। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल कायम है। बदमाशों की मंशा सिर्फ हत्या की नहीं, बल्कि नरसंहार करने की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और अब तक छह संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पुलिस पहले से ही सुरक्षा तैयारियों में जुटी थी। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

दलित नेता सत्येंद्र पासवान ने कहा कि "यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। हम मांग करते हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। गांव में लगातार तनाव है, शासन को स्थिति पर नजर बनाए रखनी चाहिए।"  मृतका की चाची ने कहा हमारी बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था? उसे तो गोली मार दी गई। अब हम किससे इंसाफ मांगें?

डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया है। लगातार छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" गांव में अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट