LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : नालंदा में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ कार्यालय के 'बड़ा बाबू' को 22 हज़ार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bihar News : नालंदा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा बाबू को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में निगरानी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ए
निगरानी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक (प्रधान लिपिक) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।

निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि हिलसा निवासी दिलीप नारायण सिंह ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मामले के निपटारे के लिए प्रधान सहायक द्वारा 22 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

Diarch GO

जांच के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा गया। जैसे ही प्रधान सहायक ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद उनके सहयोगी सुनील चौधरी को भी हिरासत में ले लिया गया।

कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यालय परिसर में जुट गए और काफी देर तक घटना चर्चा का विषय बनी रही।निगरानी की इस कार्रवाई में डीएसपी शशिशेखर कुमार, इंस्पेक्टर डी.एल. श्रीवास्तव, आशीष चौबे, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट