LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : नालंदा में अंतर्जातीय विवाह का दर्दनाक अंत, महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar News : बिहार के नालंदा जिले में अंतरजातीय विवाह का दर्दनाक अंत देखने को मिला है. जहाँ संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गयी.जानिए क्या है पूरा मामला.......

Bihar News : नालंदा में अंतर्जातीय विवाह का दर्दनाक अंत, महि
विवाहिता की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के मायके वाले पति और ससुराल वाले पर देसी खातिर जबरन जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका सुजीत कुमार मधु की 28 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी उर्फ स्मृति है।

दो साल पहले किया था अंतर्जातीय विवाह

मृतका के भाई कृष्ण मुरारी यादव ने बताया कि नेहा ने करीब दो साल पहले सुजीत कुमार मधु से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे। परिवार की सहमति के बिना यह शादी हुई थी । 

शादी के बाद शुरू हुआ दहेज विवाद

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नेहा को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पति ने फोन कर दी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना

विवाद के बाद नेहा के पति सुजीत ने उन्हें फोन कर बताया कि नेहा की तबीयत बहुत खराब है और उसे बिहारशरीफ के जीवन ज्योति नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब नेहा के मायके वाले अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नेहा अकेली है और ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था।

NSIT
Nsmch

परिजनों ने लगाया जबरन ज़हर देकर हत्या का आरोप

नेहा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन ज़हर देकर मारा गया है। उनका  दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।

पति पर नशेड़ी और अवैध संबंध का आरोप

मायके वालों ने बताया कि आरोपी पति सुजीत कुमार मधु बिहारशरीफ ब्लॉक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है। वह शराब का आदी है और उसका किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी था। इसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है । आवेदन मिलने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट