LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

राजगीर महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ , कैलाश खेर के नगमों पर झूमे दर्शक

राजगीर महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ , कैलाश खेर के नगमों

Nalanda - अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग की स्मारिका का भी विमोचन हुआ।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार राजगीर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर पर्यटन को ग्रामीण रोजगार से जोड़ा जा रहा है। 

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राजगीर ज्ञान, तपस्या और उपासना की ऐतिहासिक भूमि है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पर्यटन में नई पहचान बना रहा है। फिलहाल बिहार देश में दसवें स्थान पर है, लेकिन लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल होना है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि रोपवे, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार से राजगीर में देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

महोत्सव के पहले दिन मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति ने समां बांध दिया और दर्शक झूम उठे। महोत्सव में महिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और व्यंजन मेला भी आकर्षण का केंद्र हैं।

उद्घाटन समारोह में विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Report - Pranay raj