LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime News : नालंदा में पइन में मिला फल विक्रेता का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News : नालंदा में फल विक्रेता का क्षत विक्षत शव पुलिस ने पईन से बरामद किया है. परिजनों ने निर्मम हत्या का आरोप लगाया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में पइन में मिला फल विक्रेता का क्
फल विक्रेता का शव बरामद - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कवई गांव के पास सड़क किनारे पइन में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मलबिगहा गांव निवासी मो. शमीम उर्फ फेकू के 25 वर्षीय पुत्र मो. फैजान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि फैजान इस्लामपुर बाजार में ठेले पर फल बेचने का काम करता था। बीती रात किसी दोस्त का फोन आने पर वह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच जब परिवार के लोग थाने में गुमशुदगी की सूचना देने जा रहे थे, तभी गांव के लोगों ने कवई गांव के पास पाइन में एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान फैजान के रूप में की।

Diarch GO

परिजनों के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उसके हाथ और पैर भी टूटे हुए हैं। इसके अलावा शरीर पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई के भी निशान पाए गए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, हिलसा अनुमंडल के डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दे दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट