LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : युवक की हत्या के एक महीने बाद भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, इंसाफ के लिए डीएसपी दफ्तर पहुंची बेबस पत्नी, रो-रोकर बयां किया दर्द

Bihar News : नालंदा में एक महीने पहले हुई एक युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से नाराज परिजनों का सब्र अब टूट चुका है। उन्होंने डीएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाया.....पढ़िए आगे

Bihar News : युवक की हत्या के एक महीने बाद भी आरोपियों की नह
डीएसपी से गुहार - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ला में एक माह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार को सदर डीएसपी संकेत कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा कि घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिवार भय के साये में जी रहा है।

मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि 14 अप्रैल को उनके पति को पारिवारिक विवाद में उनके देवर समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने सास, देवर, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ सोहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति की मौत की खबर मिलने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Diarch GO

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वह घर में अकेली रहती हैं। रात के समय कुछ लोग घर के पास आकर उन्हें धमकाते हैं, जिससे वह काफी डरी हुई हैं। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी उनका देवर शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले भी शराब कारोबार के मामले में उसके घर को पुलिस द्वारा सील किया गया था। इसके बावजूद उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों ने डीएसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। डीएसपी ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट