LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: मासूम की दर्दनाक मौत, साइकिल की टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना हत्या का कारण, गांव में तनाव का माहौल

Bihar News: नालंदा में आपसी विवाद के दौरान महज दो साल के मासूम बिट्टू उर्फ लाडो की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जानबूझकर बच्चे को जमीन पर पटक दिया था।

Bihar News: मासूम की दर्दनाक मौत, साइकिल की टक्कर से शुरू हु
मासूम की दर्दनाक मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में आपसी विवाद के दौरान महज दो साल के मासूम बिट्टू उर्फ लाडो की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जानबूझकर बच्चे को जमीन पर पटक दिया था। इलाज के दौरान बुधवार को मासूम ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता शशि भूषण कुमार के मुताबिक, 16 अगस्त को उनका बेटा बिट्टू अपने दादा रामचंद्र महतो के साथ किराना सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के अखिलेश कुमार ने कथित रूप से जानबूझकर साइकिल से मासूम को टक्कर मार दी। इससे नाराज़ दादा ने अखिलेश को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अखिलेश अपने सहयोगियों के साथ लौटा और दादा-पोते पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान बिट्टू को उठाकर जमीन पर पटक दिया गया।

घटना में बिट्टू और उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। करीब 25 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए बुधवार को बिट्टू की मौत हो गई। वहीं, दादा रामचंद्र महतो की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।बिट्टू के परिजनों ने गांव के ही विक्की कुमार, रॉकी कुमार, छोटे उर्फ सत्येंद्र, अखिलेश कुमार और रेणु देवी पर हत्या और मारपीट का आरोप लगाया है।

Diarch GO

परिजनों का कहना है कि पुलिस को आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लखरावां गांव का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण है। बीते 24 अगस्त को यहां विनोद प्रसाद के बेटे सोनू कुमार का शव पेड़ से लटका मिला था, जिसके बाद भी गांव में बवाल हुआ था।

दीपनगर थाना प्रभारी शशि कुमार ने कहा कि प्रारंभ में मामला साइकिल से धक्का मारने का दर्ज था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट