LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : नालंदा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस के सामने की आरोपियों की जमकर पिटाई

Bihar Crime News : नालंदा में पेड़ से लटकता एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, प
युवक का शव बरामद - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के लाखरावां गांव में रविवार को पंचाने नदी किनारे एक पीपल के पेड़ से फंदे पर लटका एक युवक का शव  मिला। मृतक सोनू कुमार विनोद प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है । 

शव मिलने से मचा कोहराम

गांव की एक महिला सबसे पहले पेड़ से लटके शव को देखी और शोर मचाया। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

Diarch GO

हत्या का आरोप, भीड़ का बवाल

मृतक के चाचा अनीश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के मनीष कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार समेत कई लोगों ने सोनू की हत्या की है। उनका कहना है कि दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस दौरान आरोपी पक्ष ने सोनू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि रविवार को पहले सोनू के साथ मारपीट की गई, फिर उसे पेड़ से लटका दिया गया।

परिजनों ने किया हंगामा

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण शव को उठाकर आरोपियों के घर तक ले गए और वहीं हंगामा करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने एक आरोपी के घर में रोड़ेबाजी की, जिससे दरवाजे और खिड़की के शीशे टूट गए।

NSIT
Nsmch

पुलिस हिरासत में भीड़ ने की पिटाई

हंगामे के बीच पुलिस ने मनीष कुमार और विवेक कुमार को हिरासत में लिया। लेकिन गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों आरोपियों के साथ मारपीट कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

पुराना विवाद बना वजह

दो दिन पहले गांव में गाली-गलौज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। थाना स्तर पर समझौता भी हुआ और दोनों ओर से लिखित बयान देकर भविष्य में विवाद नहीं करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद मामला इतना गंभीर हो गया कि अब हत्या तक पहुंच गया।

पुलिस जांच में जुटी

दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट