LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : नालंदा में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबने से मजदुर की हुई मौत, चार गम्भीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : नालंदा में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान छत गिर गया. जहाँ मलबे में दबने से मजदुर की मौत हो गयी. वहीँ चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान हुआ हादसा,
मजदुर की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मितवा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पुराने मकान का छत गिर जाने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मितवा गांव निवासी स्वर्गीय बंगाली मांझी के  44 वर्षीय पुत्र महेश्वर मांझी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में एक जर्जर मकान को तोड़ने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मकान का पिछला हिस्सा जोरदार आवाज के साथ गिर पड़ा और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Diarch GO

ग्रामीणों द्वारा तुरंत मलबा हटाया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महेश्वर मांझी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों का इलाज जारी है।

परिवार वालों ने बताया कि महेश्वर मांझी रोजाना गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन और ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। घटना की जानकारी मिलने पर सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अब तक किसी परिजन ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट