LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar news - 48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव कर जताया विरोध

Bihar news - 48 घंटे बाद भी लापता टेंट संचालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद चिंतित परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए, जिसके बाद उन्होंने थाने का घेराव कर दिया

Bihar news - 48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों का फूटा ग

Nalanda - सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले के टेंट व्यवसायी भोसु यादव पिछले 25 नवंबर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों के अनुसार, भोसु यादव दोपहर बाद किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। रात में ही घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी और आसपास के परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार ने उसी दिन स्थानीय थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शुरुआती 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

Diarch GO

इसी उदासीनता से नाराज परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को सोहसराय थाना का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान परिजन लगातार रोते-बिलखते रहे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे। उनका कहना था कि भोसु यादव शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में परिवार को अब अपरहण या किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है और पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अगर शुरुआत में ही पुलिस सक्रिय होती तो शायद मामला इतनी देर तक न खिंचता।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। बहुत जल्द युवक का पता लगा लिया जाएगा।

Report – pranay raj, nalanda