LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : नालंदा में निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने शिक्षक पर पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime : नालंदा में निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 वर्षीय छ

NALANDA : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के छबीलापुर मार्ग स्थित अरुणोदय आवासीय पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे आठ वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है। छात्र के परिवार वाले की पीट पीट कर हत्या जबकि स्कूल प्रबंधन छत से कूद कर मौत की बात बता रहे हैं। मृतक छात्र गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के चरावर गांव निवासी स्व. चंद्रशेखर यादव के पुत्र दिलखुश कुमार है।

परिजनों का आरोप है कि छात्र की मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि स्कूल शिक्षक की बेरहमी से पिटाई के कारण हुई है। मृतक के फूफा उपेंद्र कुमार ने बताया कि दिलखुश का नामांकन 11 सितंबर की शाम 4 बजे ही कराया गया था। अगले ही दिन शाम को स्कूल प्राचार्य ने फोन कर बताया कि बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। लेकिन जब परिजन स्कूल पहुंचे तो पाया कि बच्चा हॉस्टल में नहीं है, बल्कि पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Diarch GO

परिजनों ने आरोप लगाया कि दिलखुश के पूरे शरीर पर चोट और जख्म के निशान पाए गए हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद भी स्कूल प्रशासन ने तुरंत सूचना न तो थाने को दी और न ही परिवार को। वहीं, स्कूल प्रशासन का दावा है कि छात्र हॉस्टल से भागने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान छत से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दिलखुश के पिता की मौत वर्ष 2017 में एक सड़क हादसे में हो गई थी। उस समय उसकी मां गर्भवती थीं और तीन माह बाद ही दिलखुश का जन्म हुआ था। पिता का साया सिर से उठने के बाद अब मासूम की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट