LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

*Bihar News:पंचाने नदी रिवर फ्रंट के अधिकारियों को सख्त निर्देश,मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- लापरवाही या गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं

Bihar News:ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Minister Shravan Kumar
पंचाने नदी रिवर फ्रंट- फोटो : reporter

Bihar News:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज नालंदा जिले में पंचाने नदी के किनारे निर्माणाधीन रिवर फ्रंट परियोजना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही या गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वीकृत एस्टीमेट और डिजाइन के अनुसार ही कार्य किया जाए और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित हो.

मंत्री श्रवण कुमार ने इस परियोजना को नालंदा जिले के लिए एक ऐतिहासिक और विशिष्ट पहल बताया. उन्होंने कहा कि पंचाने नदी पर रिवर फ्रंट बनाने की कल्पना काफी समय से की जा रही थी, और इसके क्रियान्वयन के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी हालिया प्रगति यात्रा के दौरान जिले का दौरा किया था, तभी उन्होंने इस परियोजना को हरी झंडी दी थी.

Diarch GO

 कुमार ने स्पष्ट किया कि यह रिवर फ्रंट सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि जिले के पर्यटन और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है. उनके अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल बनेगा, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र साबित होगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्यों का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे और नालंदा जैसे ऐतिहासिक जिले को एक नई पहचान मिले.

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. मंत्री ने सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

NSIT
Nsmch

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर पंचाने नदी का किनारा एक आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप में विकसित होगा. यहां लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे, सामाजिक आयोजनों के लिए जगह मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

रिपोर्ट- राज पाण्डेय